खेत में मिला मजदूर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

अमरोहा : अमरोहा जनपद की कोतवाली गजरौला क्षेत्र के अन्तर्गत एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं , मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताईं है।

मिली जानकारी अनुसार पता चला कि जनपद अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी 33 वर्षीय तीरथ सिंह पुत्र ख्यालीराम गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर स्थित एक फार्म हाउस पर मजदूरी करता है। आज सुबह करीब 10:00 बजे उसका शव हाईवे किनारे इन रूट होटल के पीछे बरसीम के खेत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी ओर मजदूर के शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक के परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मजदूर की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। उधर जानकारी देते हुए गजरौला कोतवाल विनय कुमार ने बताया की खेत में मिले मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।