बिनावर कटौली के बीच पटरी पर मिला युवक का शव

अंकित सक्सेना बदायूँ

बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोरी के रहने वाले वाजिद 25 साल पुत्र इसरार का बेटा कल शाम को घर से निकला था देर रात तक घर ना पहुंचने पर घर वालों ने काफी खोजबीन की और उसके दोस्त और रिश्तेदारी में भी काफी जानकारी की लेकिन उसकी कोई सूचना नहीं मिल पाई उसके बाद जब सुबह बिनाबर खटोली रेलवे ट्रैक पर कुछ लोग घूम रहे थे तब उन्हें एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया जिसके बाद आग की तरह यह सूचना कई गांवों तक फैल गई जिसके बाद मृतक वाजिद के परिजन भी किसी अनहोनी के चलते वह भी देखने आ गए जब उनको पता चला कि वह उनका वाजिद है तो परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई मौके पर ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया जिसके बाद जब इस घटना की जानकारी जीआरपी को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे युवक ने आत्महत्या की हो शव का पंचनामा भर के जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया