मल्लावाँ (हरदोई)- बेरियाघाट पर स्नान करने गये युवक की डूबने के पांचवे दिन शव गंगा मे बने पुल के पास से खोज कर गोताखोरो व पुलिस ने निकाल कर परिजनो को सौप दिया और वही दफना दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुरगंगा निवासी अम्बुज (19)कार्तिक पूर्णिमा को बेरियाघाट स्नान करने गया था।जहा पर स्नान करते समय गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया था।पुलिस ने गोताखोरो के सहयोग से खोजना शुरू कराया ।पर उसका पता नही चला।मंगलवार को परिजनो ने पुलिस व गोताखोरो के सहयोग से घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी से गंगा मे बना आगरा एक्सप्रेसवे के पुल के कुऐ मे निकली सरिया मे अंबुज के हाथ का कंगन फसा था ।गोताखोरो ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौप दिया ।वही परिजनो ने शव का को वही पर दफना दिया है।घटना से परिजनो मे कोहराम मचा है।इस बावत कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि योगेन्द्र सिंह दरोगा को भेजा है ।शव उन्नाव की सीमा मे मिला है।