बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत

                जेष्ठ माह की पूर्णिमा पर पति,बेटी के साथ बाइक से गंगा नहाने जा रही महिला अचानक बाइक से गिरने से राजेपुर मोड़ के पास गंभीर रूप से घायल हो गयी।पति एम्बुलेंस से घायल पत्नी को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
                  पाली थाना क्षेत्र के गांव बैजूपुर निवासी नन्हे की बैरियर चौराहे के पास खाद की दुकान है वर्तमान समय में वह अपने परिवार के साथ भगवन्तपुर में रह रहे है।ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वह अपनी पत्नी नीलम(40),पुत्री कशिश(12) को लेकर बाइक से गंगा नहाने पांचाल घाट फर्रुखाबाद जा रहे थे।राजेपुर की मोड़ के पास अचानक उनकी पत्नी नीलम बाइक से सड़क पर गिर गयी जिससे वह सिर में  चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी।नन्हे तत्काल एम्बुलेंस से पत्नी को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर पर ले आकर पांचाल घाट फर्रुखाबाद अंतिम संस्कार कर दिया।