हरदोई- सुरसा थाना इलाके में एक शख्स अपनी ही बहू से कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश कर चुका था। हद तो तब हो गई जब वो आधी रात को बहू के कमरे में बिस्तर के पास अचानक जा पहुंचा। यहां उसने बहू से फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कह उससे गलत हरकतें करने लगा। इसके बाद बहू ने जब अपनी इज्जत बचाने के लिए चीखी चिल्लाई तो उनके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया गया।महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी।हालांकि पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर पति ससुर व अन्य के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मामला हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र का है।यहां के छोलहा निवासी कमलाकांत का विवाह शहर कोतवाली इलाके के चित्तरपुरवा निवासी छंगा की पुत्री सोनी के साथ हुआ था।सोनी 1 दिसम्बर 2017 को संदिग्ध अवस्था मे आग लगने से जल गई थी जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया गया था जहां श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में महिला का दो माह तक इलाज चला जहां उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
अब मामले में नया मोड़ तब आ गया जब महिला के भाई दिनेश ने महिला के ससुर पर बुरी नियत रखने का इल्जाम लगा दिया।आरोप लगाया है कि इसी बुरी नियत का उनकी बहन विरोध करती तो।इसी के चलते और दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन को जला दिया गया।आरोप लगाया कि 30नवंबर को वह जब बहन के घर गया था तो उनके सामने ही बहन को मारापीटा गया था।हालांकि पुलिस को दी गयी तहरीर में दहेज के प्रताड़ित कर जलाने की बात कही गयी है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया है।