स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया

हरपालपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्टूबर-नवंबर दिसंबर और जनवरी में सात दिन तक चलाए गए सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में अच्छा कार्य करने वाले छः स्वास्थ्य कर्मियों को सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद पांडेय ने सम्मानित किया। इनमें सुपरवाइजर अरविंद फार्मासिस्ट,विद्यावती, हर्षवर्धन,ए एन एम रामादेवी, संतोष चौहान, व ममता देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।