सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, बेनीगंज कोतवाली से ड्यूटी करके वापस जा रहा था घर

                कोतवाली से ड्यूटी करके वापस घर जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
               बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अटियाशाहपुर निवासी छोटेलाल वर्मा 58 पुत्र भूप होमगार्ड थे।वह बेनीगंज कोतवाली में ड्यूटी पर तैनात थे और शुक्रवार की रात को ड्यूटी समाप्त करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। सण्डीला बेनीगंज मार्ग पर मझिगवां लखनपुर गांव के बीच मे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।रात गस्त पर पहुंचे सिपाहियों ने देखा तो मामले कि जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।मृतक के दो पुत्र रमेश व नरेंद्र है।