राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता बढ़ाने पर बल दिया है। आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के 45वें दीक्षांत समारोह में श्री कोविंद ने कहा कि चिकित्सकों पर काम का बहुत बोझ है। सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अण्डर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की कमी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में नियमन संबंधी बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है।