शिव कुमार शाहाबाद (हरदोई)-
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव परेली के पास सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहाबाद थाने के गोहरा गांव निवासी राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई । बताया जाता है कि ये नेत्रहीन थे और उनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी और किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। मामला थाना पाली क्षेत्र का।