गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम ने चीनी मिलों की लगायी क्लास

गोंडा-
जनपद की चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में की जा रही देरी को संज्ञान में लेते हुए डीएम जेबी सिंह ने चीनी मिल प्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिये हैं कि वह समय से गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरका गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गम्भीर है इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी डीएम जेबी सिंह ने कैम्प कार्यालय पर गन्ना भुगतान के समबन्ध में अयोजित बैठक में चीनी मिलों के अधिकारियों को दिए हैं।

भुगतान की समीक्षा के दौरान मनकापुर चीनी मिल के अध्यासी प्रवीन गुप्ता ने अपनी चीनी मिल ग्रुप की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए अवगत कराया कि उनकी ग्रुप की चीनी मिल मैजापुर तथा रौजागाॅव द्वारा पेराई सत्र 2017-18 का समापन कर दिया गया है। चीनी मिल बलरामपुर, मनकापुर व बभनान में पेराई कार्य चल रहा है, जिसमें से मनकापुर की सम्भावित बन्दी 25 अप्रैल, बभनान की 03 मई बतायी गई। चीनी मिल अधिकरियों को कड़े निर्देश दिये गये कि जब तक मिल क्षेत्र में पेराई योग्य गन्ना अवशेष रहेगा तब तक कोई मिल बन्द नही की जायेगी। चीनी मिल मनकापुर के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में चीनी की विक्री मूल्य लगभग दो हजार आठ सौ रूपए प्रति कुन्टल हो गई, जिससे चीनी मिल को बैंकर्स से पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता नहीं हो पा रही है, जिसके कारण गन्ना खरीद के चैदह दिन के अन्दर देय गन्ना मूल्य का भुगतान नही कर पा रहे है। समीक्षा के दौरान बलरामपुर ग्रुप के प्रतिनिधि द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में उनकी सह इकाईयों के विद्युत का पावर कारपोरेशन पर एक भारी धनराशि भुगतान हेतु लम्बित है, यदि विद्युत का पावर पर बकाये धनराशि का भुगतान उन्हे प्राप्त हो जाये, तो उस धनराशि को गन्ना मूल्य भुगतान में भुगातन करेंगे। इस सम्बन्ध में चीनी मिल अधिकरियों को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी चीनी मिल पर विद्युत का पावर कारपोरेशन पर बकाये की स्थिति तत्काल उपलब्ध करावें ताकि पावर कारपोरेशन से विद्युत बकाये की धनराशि के भुगतान हेतु कार्यवाही की जा सके। डीएम ने चीनी मिल कुन्दुरखी के महाप्रबन्धक को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि वह व्यक्तिगत प्रयास कर चीनी की विक्री में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक चीनी की बिक्री करते हुए पूर्व में निर्गत निर्देशों के अनुरूप किसानों को भुगतान सुनिश्चित करावें। अपनी सह उत्पाद जैसे शीरा, बगास एवं प्रेसमड की बिक्री कर बिक्रीत से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत अंश अनिवार्य रूप से गन्ना मूल्य मद में भुगतान करना सुनिश्चित करेंगी।
बैठक के दौरान पी0एन0सिंह, जिला गन्ना अधिकारी गोण्डा, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी, अपर जिलाधिकारी, गोण्डा, अमरेश कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी, सदर गोण्डा, प्रवीन गप्ता, अध्यासी, चीनी मिल मनकापुर, नवीन शर्मा, महाप्रबन्धक (वाणिज्य) चीनी मिल बभनान, राजीव गुप्ता, महाप्रबन्धक (गन्ना)चीनी मिल बलरामपुर, यू.के.एस. विषेन, महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल मनकापुर टी.एस.राना (केन हेड) चीनी मिल जरवलरोड, एस.के. त्रिपाठी, वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल मोतीनगर फैजाबाद, पी.के. चतुर्वेदी, महाप्रबन्ध (गन्ना) चीनी मिल मैजापुर, आन्नद स्वरूप शुक्ल, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. गौराचैकी डा.राम मिलन, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. गोण्डा, इन्द्रमणी पाण्डेय, प्रभारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरहीक्षक, नवाबगंज, विक्रम बहादुर सिंह, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. नवाबगंज तथा भीम कुशवाहा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गोण्डा उपस्थित रहे।