कौशांबी। जनपद के मुख्यालय मंझनपुर में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध कब्जे को हटवाया गया। तहसीलदार कानूनगो व लेखपाल ने अवैध कब्जे को हटवाया। तालाबी नंबर व रोड के किनारे मकान बनाकर दुकान रखे हुए थे।
सरदार हॉस्पिटल के बगल में और रोडवेज बस अड्डा के सामने अवैध कब्जे किए गए जमीनों को खाली कराया गया। तालाब में कुछ लोग मछली पालन का कार्य कर रहे थे। खाली करा दिया गया है और मकान गिरा दिए गए हैं। लेखपाल ने बताया कि डीएम के आदेश का पालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंझनपुर मुख्यालय में ऐसी बहुत सारी जमीनें पड़ी हुई है जिस पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जल्द ही सारी जमीनें खाली करा दी जाएंगी। सघन दोस्ती करण अभियान की शुरुआत की गई है।अगर कोई विवाद उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट