मस्जिद एरिया के सामने धार्मिक स्‍थल में तोड़फोड़

लखनऊ – थाना माल अन्‍तर्गत इवेण्‍ट 2873 पर थाना माल क्षेत्र में मस्जिद एरिया के सामने धार्मिक स्‍थल में तोड़फोड़ की गयी है । धार्मिक स्‍थल में तोड़फोड़ की सूचना किसी ने यूपी 100 को दे दी । इस पर पीआरवी 0524 तत्‍काल ही मौके पर आ गयी और विवाद बढ़ने से रोक लिया । मामले में सभी को शान्‍त कराकर आरोपी को पकड़कर लायी और थाने के सुपुर्द कर दिया ।