कछौना (हरदोई): विकास खण्ड कछौना की ग्रामसभा टिकारी के ग्राम शिवपुरी में श्रीमद्भागवत कथा व रामलीला कार्यक्रम को शुक्रवार भण्डारा कार्यक्रम के साथ विराम दिया गया। श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक द्वारा भावपूर्ण कथा का वर्णन किया गया। जिसमें धार्मिक पात्रों द्वारा उनके जीवन का चित्रण किया गया। जिससे लोग प्रेरित होकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
इस दौरान रामलीला का भी आयोजन किया गया । लोग भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गए। उनके द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोग झूम उठे। इस भागवत कथा में दूरदराज से ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं, पुरुष, बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भागवत कथा के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल हो गया। भण्डारे में सभी एक साथ छोटे-बड़े, जाति-पात को छोड़कर एक साथ भंडारे का लुफ्त उठाया। जिससे गांव की एकता और अखंडता में व आपसी भाईचारे में इजाफा हुआ। भागवत कथा का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत द्वारा किया गया।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता