भवानीमंडी:- जलझूलनी एकादशी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामगंजमंडी में भगवान विष्णु सहित देवताओं के देव विमान शहर के मुख्य बाजारों से निकाले गए। लोग नाचते गाते चल रहे थे। भगवान कृष्ण स्वयं विष्णु अवतार में दर्शन देने नगर में निकले।
सभी देव विमानों को सुन्दर ढंग से सजाया गया था।
ठाकुर जी का सुन्दर श्रृंगार कर देव विमान सजाये गए। भक्तगण विशेष पूजा,आरती,व प्रसाद चढ़ाते नज़र आये। प्रतिवर्ष भाद्रप्रद में यह पर्व मनाया जाता है। रामगंजमंडी के भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित प्रमोद शास्त्री महाराज ने बताया कि राजस्थान में आज डोल ग्यारस का ये त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि के लिए सभी लोग मनोकामना कर रहे हैं। आज के ही दिन माता यशोदा ने भगवान कृष्ण के वस्त्र धोए थे इसी कारण आज की एकादशी को जलझूलनी एकादशी कहते हैं। भवानीमंडी, व आस पास के कस्बों में भी देव विमान निकाले गए।