सफाईकर्मियों से मिले नगरपालिका अध्यक्ष ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए की अपील

                     नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन सभासदो के साथ शहीद उद्यान में सफाई कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री मिश्र ने सफाईकर्मियों का हालचाल जाना व नगर को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प सफाई कर्मियों को दिलाया।
                   उन्होंने इस दौरान सभी सफाईकर्मियो से नगर को एक नया रूप देने में सहयोग करने के लिए सफ़ाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सफाईकर्मियों केे सहयोग के बिना शहर को स्वच्छ व सुंदर नही बनाया जा सकता है। नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए बैठक में आये हुए सभी सफाईकर्मियों ने शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने नवनिर्वाचित सभासद एवं अध्यक्ष श्री मधुर का माल्यार्पण भी किया।इस मौके पर आदेश सिंह(सभासद), भइया लाल(सभासद), अजय शर्मा दीपू (सभासद), अध्यक्ष पुत्र मिलन मिश्रा, रानू गुप्ता, अंकित अवस्थी, कल्लू रस्तोगी, सहदेव दीक्षित, हबीब लिट्टे, राजीव गुप्ता, भगवान सरण गुप्ता, आमिर, सर्वेश अवस्थी सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।