कछौना, हरदोई। नगरपंचायत कछौना पतसेनी में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद गणों व अधिशासी अधिकारी के विवाद के चलते एक माह पूर्व अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। जिसके बाद अभी तक शासन से कोई अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। जिससे आम जनमानस के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वही नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगरवासियों ने शीघ्र अधिशासी अधिकारी की तैनाती की मांग की।
बताते चलें नगर पंचायत कछौना पतसेनी में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव व अध्यक्ष व सभासद गणों के मध्य संवादहीनेता के चलते काफी अरसे से विवाद चल रहा था। आपसी खींचतान के चलते एक वर्ष से बोर्ड की बैठक नहीं हो पा रही थी। आपसी संवादहीनता बढ़ते बढ़ते विवाद का कारण बन गई थी। मामला कोतवाली तक पहुंच गया था। जिसके कारण सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मामले को शांत कराया।
अध्यक्ष व सभासदगणों की मांग पर अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण गैर जनपद करा दिया गया। परंतु एक माह का समयाअवधि होने के बावजूद अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण आम जनमानस के सामने कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं।जन्म-मृत्युप्रमाण पत्र के आवेदन कर्ता दर-दर भटक रहे हैं। वहीं कर्मियों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। नगर की अधिकांश हाई मास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिससे बरसात के समय अंधेरा होने पर लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कस्बे की मुख्य मार्ग सहित अधिकांश सड़कें काफी खराब पड़ी है। जगह-जगह गड्ढे हैं। कस्बे की जल निकासी मुख्य समस्या बनी है, जो ज्यादा बारिश होने पर नगर में जलभराव व संक्रामक बीमारी का संकट खड़ा हो जाएगा। एक वर्ष से ज्यादा समय से शव वाहन खराब पड़ा है। कूड़ा निस्तारण के लिए स्वीकृत एमआरएफ सेंटर नहीं बन पा रहा है। छुट्टा जानवरों के लिए स्वीकृत वृहद गौशाला का निर्माण अधर में लटका है। दर्जनों इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। दर्जनों पात्र लोगों के राशन कार्ड व पेंशन वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग भी नहीं बन पा रही है। नगरवासी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। नगरवासियों ने शासन प्रशासन से शीघ्र अधिशासी अधिकारी की तैनाती की मांग की है। जिसके नगर का बेहतर विकास हो सके।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता