● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
भारत की भारोत्तोलिका मीराबाई चानू ने आज (३० जुलाई) ४९ किलोग्राम-भारवर्ग मे २०२ किलोग्राम का भार उठाकर प्रथम स्थान अर्जित कर लिया है। इस प्रकार उन्होंने राष्ट्रमण्डल-खेलप्रतियोगिता का पहला स्वर्णपदक देश को दिलाया है।
इसी प्रदर्शन के साथ चानू ने स्वदेश के लिए राष्ट्रमण्डल-कीर्तिमान बना लिया है।
हम भारतवासी अपनी महान् खिलाड़ी मीराबाई चानू के प्रति अपना समादर प्रकट करते हैं और आशा करते हैं कि आगामी ओलिम्पिकखेल-प्रतियोगिता मे भी वे स्वर्णपदक अर्जित कर, अपने देश का मानवर्द्धन करें।