जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय 31 दिसम्बर तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंः-जिलाधिकारी

              दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में 29 दिसम्बर को प्रकाशित समाचार के अनुसार 28 दिसम्बर को पूर्वान्ह 09 बजे से 09.20 बजे तक कार्यालय में अनुपस्थित रहे जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय बी0डी0द्विवेदी को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पूर्वान्ह 09 बजे से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने के शासन के निर्देश है और इस कृत्य से प्रशासन की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ना सहज व स्वाभाविक है।
             उन्होने श्री बी0डी0द्विवेदी को निर्देश दिये हैं कि 31 दिसम्बर की शाम तक अपना स्पष्टीकरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें तथा निर्धारित अवधि में आप अपने कार्यालय में उपस्थित क्यों नही थे और क्यो न आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाये।