सेंचुरियन: सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट का पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 269 रन बना लिए हैं । कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 25 और केशव महाराज 10 रन बनाकर नाबाद हैं । डीन एल्गर और मार्कराम की जोड़ी ने पारी की शुरुआत करते हुये पहले विकेट के लिए 78 रन जुटाए थे । एल्गर 31 और मार्कराम 94 रन बनाकर आउट हो गए । शतक की ओर बढ़ रहे अमला को 82 रन पर पांड्या के सीधे थ्रो के कारण पवेलियन जाना पड़ा ।
इससे पहले विराट कोहली ने टीम में तीन बदलाव किए हैं । पार्थिव पटेल को साहा की जगह टीम में जगह मिली है । वहीं ओपनिंग में केएल राहुल को धवन की जगह शामिल किया गया है । इशांत शर्मा को भुवनेश्वर कुमार के बदले टीम में जगह दी गई है । वहीं दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल डेल स्टेन की जगह लुंगी निडी को टीम में शामिल किया है ।