नवरात्रि में पँथवारी देवी मंदिर पर उमड़े भक्त

रामू बाजपेयी –

पाली (हरदोई)-शनिवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर पूरे देश मे लोग मां की भक्ति में डूबे दिखे वहीं पाली नगर के सुविख्यात माता पँथवारी देवी मंदिर पर शनिवार को भक्तों का तांता लगा रहा।

शनिवार को सुबह से लेकर भक्तों में मां के दर्शनों की होड़ लगी रही । भक्त माता रानी को तरह तरह से भोग लगाकर प्रसन्न कर रहे थे। मन्दिर प्रांगण माता के जयकारों से गूँज उठा ।

देवी भागवत कथा का हुआ शुभारंभ-

नवरात्रि के अवसर पर मन्दिर प्रांगण में देवी भागवत कथा का आयोजन मन्दिर कमेटी के द्वारा किया गया है । जिसमें कथावाचक हरिश्चंद्र मिश्रा ने भागवत कथा के महत्व को बताया । उन्होंने बताया कि भागवत कथा के सुनने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और मनुष्य का उद्धार होता है।