रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- मंगलवार को पाली नगर के माता पँथवारी देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत भण्डारा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बताते चलें कि नगर के प्रतिष्ठित मन्दिर माता पँथवारी देवी मन्दिर पर श्रीमद्भागवत कथा का साप्ताहिक कार्यक्रम चल रहा था । जिसको सोमवार को विश्राम दिया गया । उसी के उपलक्ष्य में मंगलवार को भण्डारा भोज का आयोजन किया गया । जिसमें नगर के पुरुष व महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजक डॉ आदेश दीक्षित, प्रशांत दीक्षित, दीपक गुप्ता, प्रफुल्ल चन्द्र मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।