तीन दिन चलेगा आंतरिक ध्यान शिविर

              हरदोई- रामाश्रम सत्संग मथुरा के उप केंद्र हरदोई के तत्वावधान में द्विवार्षिक आंतरिक ध्यान शिविर का आयोजन तीन दिन तक श्री विष्णु नारायण धर्मशाला में किया जाएगा।
              इस आयोजन की जानकारी देते हुए डॉक्टर रेवती रमन लाल ने बताया कि 3 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा।बताया कि बुधवार को शाम 7 बजे से 9 बजे तक जबकि गुरुवार को सुबह 8 से 10 व शाम को 7 से 9 बजे के साथ शुक्रवार को 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।बताया कि सत्संग के समय सन्तो की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।उन्होंने कहाकि आंतरिक साधना से परमात्मा की कृपा एवं दया की अनुभूति की जा सकती है जिसके दीर्घगामी प्रभाव से सांसारिक कार्यों में एकाग्रता एवं विनम्रता आने लगती है।उन्होंने जन मानस से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।