मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के सीने पर पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने लगाया पुलिस झण्डा

आज पूरे प्रदेश में पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है । 23 नवम्बर 1952 को देश के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल को पुलिस ध्वज प्रदान किया था । इस अवसर पर सभी पुलिस मुख्यालयों पर ध्वजा रोहण किया जाता है और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु पुरस्कृत भी किया जाता है । प्रदेश के पुलिस मुखिया अर्थात डीजीपी महोदय का सभी को प्रेषित सन्देश सुनाया जाता है ।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह जी ने आज पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के सीने पर पुलिस कलर (झंडा) लगाकर उनका सम्मान किया । मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को झंडा दिवस की बधाई देते हुए पुलिस की समाजके प्रति कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की ।