राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-
हरदोई में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला।यात्रियों से भरी एक निजी बस तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रैलिंग तोड़कर तीस फिट नीचे जा गिरी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 33 लोग घायल हो गए।हादसे के घायलों में 5 को लखनऊ रिफर किया गया है जबकि शेष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भयानक हादसा हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में हुआ।टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा गोपामऊ से एक निजी बस सवारियां भरकर हरदोई आ रही थी।बताया जाता है कि बस में 35 यात्री सवार थे और चालक बहुत ही तेज गति से वाहन चला रहा था।इसी के चलते बस जब कोतवाली शहर क्षेत्र के हरदोई सीतापुर मार्ग पर ओवरब्रिज पर पहुंची तो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।वाहन चालक जब तक वाहन को नियंत्रित कर पाता तब तक बस ओवरब्रिज तोड़कर करीब 30 फिट नीचे जा गिरी।
हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया मोहल्ले के लोग आनन.फानन में वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।जानकारी पाकर वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर जा पहुंचा और बचाव कार्य में लग गया मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने दो लोगों को म्रत घोषित कर दिया।यहां पर अस्पताल कर्मियों ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवा दिया।वहीं हादसे में घायल 33 लोगों में 5 को लखनऊ भेजा गया जबकि शेष का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।जानकारी पाकर डीएम शुभ्रा सक्सेना एडीएम विपिन कुमार मिश्र एएसपी निधि सोनकर सीएमओ डॉक्टर पी एन चतुर्वेदी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।मृतक कहा के रहने वाले है पता किया जा रहा है।