लखनऊ-
- PRV 0485 गौरव कुमार ने सूचना दी कि बाइक का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है । घायलों की संख्या 2 है । PRV ने मौके पर पहुंचकर तो देखा तो उसे एक घायल व्यक्ति मिला और दूसरा ठीक था । घायल व्यक्ति को उपचार हेतु रंजना अस्पताल में भर्ती करा घायल के परिवारजनों को सूचना दी गई ।
- PRV 0524 कॉलर अभय प्रताप सिंह के द्वारा सूचना दी गयी कि बाइक का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है । तीन लोग घायल हैं। PRV अल्प समय में पहुंच कर देखा तो दो बाइक से आपस में टक्कर हो गई थी जिससे 4 लोग घायल थे घायलों को उपचार हेतु पीआरवी 524 द्वारा सीएचसी माल ले जाया गया । इलाज चल रहा है जहां पर एक व्यक्ति के सर में ज्यादा चोट आई थी, जिसको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया घायलों के परिवार वाले आ गए हैं । आवश्यक कार्य हेतु थाने पर प्रार्थना पत्र देने को बताया गया, कार्यवाही थाने द्वारा किया जाएगा ।
- PRV 2769 राजीव ने सूचना दी कि राजू नाम का आदमी शराब के नशे में छत से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है । PRV तत्काल मौके पर काफी सूझ-बूझ के साथ उक्त आदमी को छत से उतारकर उसे आत्महत्या करने से रोका गया तथा थाना गाजीपुर लाया गया ।