हाइवे पर जारी है डीजल चोरों का आतंक, खड़े ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई डीजल चोरी की वारदात

          जिले के शहर कोतवाली इलाके के सांडी रोड पर एक ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े ट्रक से सेंट्रो कार सवार चार चोरों ने डीजल चोरी कर लिया और भाग निकले लेकिन चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी।मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।
         शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी रोड पर सिंह रोड लाइंस के नाम से यही के निवासी अविरल सिंह की ट्रांसपोर्ट कम्पनी है।रात में उनकी ट्रांसपोर्ट के सामने एक ट्रक खड़ा था जिसमे एक सेंट्रो कार सवार चार चोर आये और ट्रक की डीजल की टंकी का लाँक तोड़कर उसमे से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए।
         चोर तो अपना काम करके चले गए और यह सोंचते हुए गए होंगे कि रात को इनकी हरकत किसी की निगाह में नही आई लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो चुकी थी।दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जागा आनन-फानन में उनकी तलाश शुरू हो गई। चोर जिस वाहन से आए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।बावजूद इसके पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।