Breaking News

तालाब से 5 लाख की मछलियां चोरी, तालाब स्वामी के मना करने पर दी धमकी

तालाब में डाली सिंघाड़े में डालने वाली जहरीली दवा जिससे मछलियों की हुई मौत, बेहटागोकुल थाने में दर्ज हुई एफआईआर

                बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर में एक तालाब से करीब 5 लाख की मछलियां चोरी हो गयी।मामले की जानकारी जब तालाब स्वामी ने मना किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गयी और तालाब में डाली सिंघाड़े में डालने वाली जहरीली दवा डाल दी गयी जिससे मछलियों की मौत हो गयी।
                बेहटागोकुल में लिखाई गयी रिपोर्ट में सुमन पुत्र बाबुराम निवासी भदेउना बेहटागोकुल का आरोप है कि सिकन्दरपुर में तालाब है जिसमे मछलियां पड़ी थी।इसी तालाब से गुड्डू पंकज बड़कके गुड्डू पुन्नी मिश्री सोनू निवासी टोडरपुर व बीरू निवासी सलेमपुर ने तालाब से करीब 5 लाख की मछलियां चोरी कर ली।मामले की जानकारी जब तालाब स्वामी को तो उसने मना किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गयी और तालाब में डाली सिंघाड़े में डालने वाली जहरीली दवा डाल दी गयी जिससे मछलियों की मौत हो गयी।पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों समेत 5 अज्ञात के विरुद्ध बेहटागोकुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।’