- मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के सम्बन्ध में निरन्तर पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये
- त्योहारों और पर्वाें को ध्यान में रखते हुए लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए: मुख्यमंत्री
- जनपद लखनऊ और मेरठ में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए
- कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश
- दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरती जाए, सभी मेडिकल काॅलेजों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इमरजेंसी व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए
- महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरतें, इस सम्बन्ध में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए
- प्रत्येक विभाग अपना रोजगार प्लान तैयार करे
- प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को सर्दी से पूर्व स्वेटर वितरित करें
- रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए
- किसानों को एम0एस0पी0 का लाभ सुनिश्चित कराया जाए
- गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखें
- पेयजल टंकियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश