कौशांबी। मंझनपुर सर्किल क्षेत्र के चार थाना क्षेत्रों में 3 वर्ष से लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए सीओ द्वारा कड़ा निर्देश जारी किया गया है। निर्देश जारी होते ही सभी जिम्मेदार कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। मंझनपुर सीओ सदर का चार्ज कृष्ण प्रताप सिंह को दिया गया है।

नवयुवक एवं कानून के अच्छे जानकार श्री कृष्ण प्रताप सिंह ने सभी थाना क्षेत्रों में लंबित 3 वर्ष से अधिक के शिकायती प्रार्थनापत्रों एवं कार्ययोजना की कार्यशैली पर निगाहें टेढ़ी कर दी है। इससे पुलिस महकमे में काफी हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष को आदेश है कि किसी भी प्रकार का शिकायती प्रार्थना पत्र लंबित नहीं होना चाहिए साथ ही शिकायतकर्ता को समय से न्याय दिया जाए। किसी भी थाना क्षेत्र में घटना दुर्घटना या संदिग्ध की जानकारी पर तत्काल कार्यवाही की जाए। वहीं पर थाना क्षेत्रों में तैनात दारोगाओं को आदेश किया है कि अपनी कार्य शैली और कार्य करने की दक्षता प्रमाणित करें। इससे क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।
कौशांबी से जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट