सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा चौकी में राइफल तानकर पुलिसकर्मियों से दबंगों ने की हाथापाई 

पुलिसकर्मियो ने राइफल व मोबाइल किया बरामद

          हरदोई– हरदोई लखनऊ रोड पर बुधवार की रात में बाबा ढाबे पर शराबियों व पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया । देखते ही देखते शराबियों ने पुलिस पर राइफल तान दी। इस पर पुलिस ने राइफल व इस घटनाक्रम का बना रहा है वीडियो अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। हालांकि कुछ भी जानकारी देने से बच रही है।
              सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थिति पचकोहरा पुलिस चौकी के पास दीपू ढाबा पर रात करीब नौ बजे सुरसा थाने के दो पुलिस कर्मी सिपाही रामसदन कश्यप व सतीश मौर्य खाना खा रहे थे। इसी बीच पचकोहरा निवासी सुशील मास्टर व तेजपाल अपनी राइफल लेकर आ गए। आरोपितों के शराब के नशे में होने की बात बताई जा रही है। वहीं पर दोनो के बीच बवाल होते देखकर सुशील अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो दोनों पुलिस कर्मियों ने मना किया, तो वो गली गलौच करने लगा और गोली मार देने की बात कही।
          इसी बीच वहां पर खड़े तेज पाल ने दोनों लोगों पर राइफल तान दी। इसी दौरान पास पहुंचे सिपाही रामसदन ने राइफल छीन ली और दोनों की बीच हाथापाई होने लगी।तब तक सिपाही सतीश मौर्या ने राइफल व एक फ़ोन अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर खास भीड़ इकप्ठा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर वो दोनों भाग निकले राइफल व फ़ोन दोनों को  पुलिसकर्मी थाने ले आये मौके पर पचकोहरा प्रधान कमलेश भी उसी ढाबे पर खाना खा रहे थे ।

मीडिया से घटना को चुरा रही पुलिस


जब इसकी सूचना मीडिया में हुई तो मीडिया कर्मी थाने जा पहुंचे और वहां पर रखी राइफल की फोटो लेनी चाही तो वहां बैठे थाने के मुंशी मनोज ने मीडिया कर्मी से भी अभद्रता की और फ़ोटो खीचने व रात में थाने आने से मना करने लगे।