पुलिस पर बाइक सवारों ने चलाई गोली, हमलावर गिरफ्तार

                     टड़ियावां थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा बाइक रुकवाए जाने के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे कारतूस बाइक व चाकू बरामद किया है।पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
                     टड़ियावां थाने में तैनात दरोगा हरिंदर यादव थाना क्षेत्र में मरैया नहर पुलिया पर पुलिस बल के साथ तैनात खड़े थे।जैसा कि दरोगा ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि इसी बीच रात के अंधेरे में तीन युवक एक बाइक पर तेज रफ्तार से आते दिखे तो तीनों को रुकने का इशारा किया गया।दरोगा के मुताबिक उन लोगों ने वाहन रोकने के बजाए पुलिस के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया।पुलिस ने किसी तरह पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के पास से एक बाइक,एक चाकू दो तमंचे व कारतूस बरामद किये है।तीनों मो पुलिस थाने लायी।पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने नाम दीपू सिंह पुत्र दिनेश सिंह,प्रमोद सिंह पुत्र धनीराम व शमसाद पुत्र मुन्नी निवासी  उतरा हरियांवा बताये।तीनों को पुलिस ने जेल भेजा है।पुलिस के अनुसार तीनों का कोई आपराधिक इतिहास नही है।