कछौना (हरदोई)- थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी पीड़िता ने गुरुवार को थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बीते सोमवार की शाम वह 6 बजे खेत ओर भूसा उठाने गयी थी जहाँ पहले से घात लागये बैठे वीरपाव मजरा रैसो निवासी राम विलास पुत्र राम स्वरूप व उसका साथी थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव हेऊली निवासी टीका राम पुत्र परागी तमंचा लगाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुय भाग गए,पीड़िता ने बताया कि वह घटना के दिन रात में ही थाने आयी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई तो उसने पुलिस अधीक्षक के दरबार मे पहुंच कर आप बीती बताई जहाँ से उसे न्याय मिला और मुकदमा दर्ज किया गया ।
उक्त प्रकरण के बाबत प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है उसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी खास बात यह है कि आरोपित टीकाराम ने पीड़िता के पति पर बीते वर्ष दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था इस बार पीड़िता ने मुकदमा लिखवाकर पति का बदला ले लिया बताया जाता है कि आरोपित व पीड़ित के मध्य भूमि विवाद का वाद भी न्यायलय में चल रहा है।