खुदरा उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन अनिवार्य रूप से प्राप्त करें : जिला कृषि अधिकारी

              जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त खुदरा उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उर्वरकों की बिक्री 01 फरवरी 2018 से पी0 ओ0 एस0 मशीन से करना अनिवार्य हो गया है। पी0 ओ0 एस0 मशीन प्राप्त करने हेतु अपने विक्रय प्राधिकार पत्र की मूल प्रति, विक्रेता का स्वयं का आधार कार्ड एवं थ्री जी सिम कार्ड लेकर कृभको फर्टिलाइजर्स के प्रतिनिधि रमेश सिंह मो0 7991204086 से संपर्क कर पी0 ओ0 एस0 मशीन प्राप्त करें ।
             पी0 ओ0 एस0 मशीन में आने वाली समस्याओं/जानकारी हेतु रवि मेहता मो0नं0 7348000075 प्रतिनिधि चम्बल फर्टिलाइजर्स से संपर्क कर सकते हैं। पी0 ओ0 एस0 मशीन अभी तक न प्राप्त करने वाले खुदरा उर्वरक विक्रेताओं का उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यदि 16 जनवरी तक पी0 ओ0 एस0 मशीन प्राप्त करके उसमें प्रारम्भिक स्टाक का अंकन नही करते हैं तो ऐसी स्थिति में उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र भी निरस्त कर दिया जायेगा।