अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी अभियोजन अधिवक्ताओं को निर्देश दिये कि हत्या, आपहरण, लूट, डकैती व बालात्कार जैसे गंभीर मामलों के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलायें तथा उत्पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहायता प्रदान करायी जाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि अपराधियों के चिन्हिकरण के पश्चात् उनकी गिरफ्तारी शतप्रतिशत सुनिश्चित की जाये और समय पर उन्हे अदालत में पेश किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कु0 ज्ञांनजय सिंह, अधिशासी अधिवक्ता अविनाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।