ब्यूरो हरदोई-
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर जी के प्रांतीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बेटियों पर हो रहे अत्याचार दुराचार की बढ़ती घटनाओं और उन्नाव जिले की भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के कृत्य के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एनएसयूआई व सेवा दल के द्वारा गांधी प्रतिमा पुलिस लाइन गेट के सामने हरदोई पर शाम 6:30 बजे कैंडल मार्च और शांति प्रदर्शन किया गया उक्त प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह लोध के नेतृव में हुआ जिसमें अनुसूचित जाति विभाग के जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अमलेद्र त्रिपाठी कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद सिंह महासचिव गोविंद सिंह ,जिला महासचिव पवन गुप्ता, महासचिव देवदत्त कोरी ,ओमेंद्र वर्मा महासचिव विदेश दीपक गुप्ता ,शिव कुमार गुप्ता उर्फ टीटू ,शिव कुमार सिंह, राजीव श्रीवास्तव ,आमिर अहमद ,रियाज अहमद, राजाराम वर्मा, उर्मिला वर्मा, जिला सचिव शशिवाला वर्मा, विजय दीक्षित, सर्वेश सिंह, संतराम, विजय अर्जुन सिंह, सुरेश पासी, मिथिलेश कुमार, बबलू वर्मा, रेहाना बानो,राम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे!