विगत वर्ष 23 जनवरी 2017 को रोहित कश्यप पुत्र नरेश कश्यप निवासी बरैयापुर थाना सदर की हत्या हो जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मृतक रोहित के माता-पिता व ग्राम वासियों द्वारा जिलाधिकारी पुलकित खरे के जनता मिलन में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये मिलकर प्रार्थना पत्र दिया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जिलाधिकारी ने सीओ सिटी विजय सिंह राणा को निर्देश दिये कि इस केस की जांच गंभीरता व गहनता से की जाए तथा हत्यारों का शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रोहित के माता-पिता को आश्वासन दिया कि हत्यारों की खोज कर सख्त से सख्त कार्यवाही कराई जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी के प्रति अन्याय नही होने दिया जायेगा और पीड़ित को सही समय पर उचित न्याय दिलाया जायेगा।