पाली से अमरनाथ धाम के लिए भक्त रवाना

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- रविवार को पाली नगर से कुछ भक्त अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुए। जाने से पहले समाज सेवी अनुज पाठक की अगुआई में नगर के माँ पंथवारी मन्दिर पर दर्जनों लोग एकत्रित हुए और जाने वाले भक्तों को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर विदा किया गया।

धार्मिक यात्रा पर जाने वाले भक्तों में गोपाल दीक्षित, शोभित मिश्रा, राधा रमन, प्रमित रस्तोगी व मनोज राठौर शामिल है।
इस अवसर पर रामप्रताप रस्तोगी, अरविंद बाजपेयी, सूरज त्रिवेदी, सजल मिश्रा आदि के साथ साथ दर्जनों भक्त मौजूद रहे।