विद्यालय में हुआ महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)-शुक्रवार को नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पाली थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने की।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने विद्यालय की छात्राओं को 1090 एवं बालिका सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी और उनको सेल्फ सेफ्टी के टिप्स दिए। उन्होंने आगे कहा कि अपने साथ घटना की संभावना प्रतीत होने पर शीघ्र अपने परिवार को सूचित करें। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने विद्यालय की एक छात्रा को धनराशि प्रदान करके सम्मानित भी किया।

छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की अल्प सामग्री अपने साथ मे रखनी चाहिए और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना लगते ही सचेत होने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि समाज की सुरक्षा में पुलिस का महत्वपूर्ण पक्ष है पुलिस मुस्तैदी के साथ समाज सुरक्षा में सदैव लगी रहती ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवम तिवारी,प्रवीण,अशुतोष, पुरुषोत्तम,राहुल, पुनीत, अभय, ज्योति, वर्षा, सौम्या, गीता कांस्टेबल रसीद खान, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।