100 लीटर के दो गीजर तथा 50 नयी बेडशीट उपलब्ध कराकर डी०एम० ने वादा पूरा किया

छात्राओं को सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी ताकि वह पढ़-लिखकर समाज मे एक सम्मानित मुकाम हासिल करें : मंगला प्रसाद सिंह

विगत दिनों ब्लाक सुरसा की ग्राम पंचायत गुरुगुज्जा में संचालित कस्तूबा गांधी विद्यालय के निरीक्षण में छात्राओं के नहाने हेतु गर्म पानी की व्यवस्था न होने तथा पुराने बेडशीट देखने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा विद्यालय की छात्राओं आश्वासन दिया था कि गर्म पानी हेतु 100-100 लीटर के दो गीजर तथा 50 नयी बेडशीट उपलब्ध करायेंगे। डीएम साहब ने वार्डन वसुधा तथा डीसी कस्तूरबा के माध्यम से गीजर व चादर उपलब्ध कराकर अपना वादा पूरा किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाली गरीब छात्राओं को सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी ताकि वह पढ़-लिख कर समाज में एक सम्मानित मुकाम हासिल करें।