कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम कौशाम्बी ने एडीओ पंचायत कड़ा को लगाई कड़ी फटकार

कौशांबी। डीएम कौशाम्बी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को विकासखंड कड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम ने एडीओ पंचायत कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मृतक पंजीकरण रजिस्टर, वित्तीय रजिस्टर सहित कार्यालय के संबंधित रिकार्ड को देखा।

डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत में जिन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उनको गांव में बनाए गए महिला समूह को तत्काल हैंडओवर कराएं। उन्होंने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालयों को निरंतर क्रियाशील बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 5-5 शौचालयों का निरीक्षण करते रहे।

डीएम ने प्रधानमंत्री आवास हेतु ऑनलाइन किए गए आवेदन फार्मो के निरस्तता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किस कारण निरस्त किया गया है। और इसके सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी श्वेता सिंह को दिया

विकास खंड कार्यालय परिसर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था न पाए जाने पर डीएम कौशाम्बी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी कड़ा को ब्लॉक परिसर में तत्काल साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया।

डीएम ने मुख्यमंत्री आवास, वरासत, मनरेगा ,कन्या सुमंगला योजना के फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

डीएम ने कन्या सुमंगला योजना का बैनर व पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये जाने का निर्देश संबंधित को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट