थाना सैनी के पथरावां में मिली महिला के अज्ञात शव मामले का 24 घण्टे के अन्दर कौशांबी पुलिस ने किया अनावरण

कौशांबी। 28 दिसंबर को थाना क्षेत्र सैनी के पथरावां गांव में एक महिला का अज्ञात शव मिला था। जिसकी पहचान कलावती पत्नी सुग्गन नि0 हकीमपुर थाना करारी के रूप में हुयी ।

जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला बल्लू कनौजिया पुत्र गया प्रसाद निवासी बड़ी धन्नी मूरतगंज थाना कोखराज क्षेत्र के व्यक्ति ने इसकी हत्या की थी । इसका कारण था कि बल्लू कनौजिया ने कलावती की शादी सुग्गन से कराई थी। करीब 4 वर्ष बाद इसकी चरित्रहीनता की शिकायतें मिलने लगी थी । कलावती के ससुराल वाले शिकायत करने लगे थे । उन शिकायतों से क्षुब्ध होकर बल्लू कनौजिया दिनांक 24.12.2020 को महिला के ससुराल गया और उसको अपने घर ले आया। दो-तीन दिन अपने घर रख कर दिनांक 27/28 दिसंबर की रात को कलावती को मायके छोड़ने के बहाने घटना स्थल पथरावां क्षेत्र नहर के पास लाया । जहां पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिये चेहरे पर हत्यारे ने वार किया । एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता टीम व सैनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मिले अज्ञात शव का सिनाख्त करवाकर घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त बबलू कनौजिया को टेढ़ी मोड़ शहजाद पुर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया ।

घटना के 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण के लिये एसओजी टीम व सैनी पुलिस को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा कौशांबी द्वारा की गयी।