विकास खण्ड टोडरपुर के प्राथमिक विद्यालय में रैगवां के शौचालय में पीली ईंट का प्रयोग करने की शिकायत पर जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर की गयी जांच में सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने बताया कि निर्माण में द्वितीय श्रेणी ईंट का प्रयोग हो रहा है । साथ ही यह भी बताया कि पार्टीशन में कम चुनाई तथा शौचालय का निर्माण साइज से कम स्थान पर कराया जा रहा है । इस रिेपोर्ट पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ग्राम प्रधान रैगवां व खण्ड विकास अधिकारी टोडरपुर से अपना लिखित उत्तर एक पखवाड़े के अन्दर प्रस्तुत करें ।
जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि उत्तर निर्धारित अवधि के अन्दर प्राप्त नहीं हुआ तो यह समझा जायेगा कि आपको अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है एवं आपके विरूद्व लगाये गये आरोप आपको स्वीकार हैं । जिसके अनुसार पंचायतराज अधिनियम की धारा के अन्तर्गत आपके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें ।