जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सांसदों द्वारा चयनित सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत ग्रामों में संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु चौपाल लगाने के लिये दिवसों का निर्धारण कर दिया है।
उन्होंने बताया है कि सांसद आदर्श ग्राम रैगाई विकास खण्ड पिहानी में 20 जनवरी तृतीय शनिवार को, ग्राम खजुरहरा विकास खण्ड सुरसा में 27 जनवरी 2018 चतुर्थ शनिवार को, मानपुर विकास खण्ड बाबन में 03 फरवरी प्रथम शनिवार को, मुण्डेर विकास खण्ड भरखनी में 17 फरवरी तृतीय शनिवार, तेजीपुर विकास खण्ड मल्लावां में 24 फरवरी चतुर्थ शनिवार को व बेहटा सधई विकास खण्ड बाबन में 03 मार्च 2018 प्रथम शनिवार को चौपाल का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि चौपाल में अपने विभाग की योजनाओं का संचालन, क्रियान्वयन व अनुश्रवण का कार्य करेंगे तथा योजनाओं से होने वाले लाभ से ग्रामीणों को अवगत करायेंगे। चौपाल में ग्राम प्रधान, समस्त सदस्य व विकास खण्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और चौपाल का आयोजन करने का दायित्व खण्ड विकास अधिकारी का होगा।