विगत 30 जुलाई को राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में पालीथाीन मुक्त जनपद के सम्बन्ध में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा वाद-विवाद, चित्रकला, निबन्ध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के लोगों को पालीथीन प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया जाये ताकि जनपद स्वच्छ एवं जनपदवासी स्वस्थ्य रहें।
वाद-विवाद, चित्रकला आदि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के सात बच्चों को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।