आज कलेक्टेट सभागार में डायट विद्यालय की छात्राओं ने 90 किताबें तथा महार्षि विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से छात्रों द्वारा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जिलाधिकारी को 5644 किताबें एवं एक अलमारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि गरीब बच्चों के लिए शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन आदि विषयक पुस्तकें देना पुण्य का कार्य है और इसमें सभी को योगदान करना चाहिए। उन्होने सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वह अपने छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनकी अनुपयोगी पुस्तकें गरीब बच्चों के लिए उपलब्ध करायें ताकि ऐसे गरीब बच्चें जो मंहगी किताबें खरीद नही सकते और आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते है वह इन पुस्तकों के माध्यम से आगे पढ़ कर अपना भविष्य बना सकें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के. दुबे, डायट के प्रवक्ता गीता शर्मा, कल्पना तिवारी, राम प्रकाश भारती एवं उमेश चन्द्र तथा महाऋर्षि विद्या मंदिर के अध्यापक अवधेश प्रताप सिंह एवं छात्र-छात्रायें आदि मौजूद रही।