स्काउट एवं गाइड कार्यशाला का हुआ आयोजन

रामू बाजपेयी-


हरदोई- गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस के निर्देशन पर ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहाबाद पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य स्काउट का प्रचार प्रसार करना था ।

जिसमें सहायक प्रादेशिक संघटन कमिश्नर अदनान हासमी,एडवांस कोर्स प्राप्त प्रेम श्रीवास्तव, शैलेश प्रकाश,खुसनूर जी ने बेसिक शिक्षा के अध्यापकों और अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में तहसील ट्रेनिंग काउंसलर अनुराग अवस्थी जी,व ब्लॉक स्काउट मास्टर पुष्पेंद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यशाला में गांठ बांधना, सैल्यूट, बिन बर्तन के खाना बनाना, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।