नगर पंचायत कुरसठ का गठन सन् 1985मे हुआ । पानी टंकी का निर्माण लगभग 1990 में हुआ और पानी की टंकी से सप्लाई 2008-2009 में चालू हो गई । पर आज की इन सरकारों के दावे खोखले नजर आ रहे हैं । क्योंकि नगर पंचायत कुरसठ के समस्त वार्डों की गलियों में पानी की टंकी से सप्लाई तो दूर कनेक्शन लेने के लिये पाइप लाइन आज भी नहीं डाली जा सकी है । इंडिया मार्कानल भी वाटर लेवल दूर होने कारण पानी देने से जवाब दे रहे हैं । दस-बीस नल पानी देते हैं जो नाकाफी हैैं । इनमें से आजाद नगर वार्ड में विजय पाल जी के गेट पर लगा इंडिया मार्का नल महीनों से खराब है, अशर्फी पुत्र सुशील के घर के सामने वाला भी नल महीनों से खराब है, राजेन्द्र नगर में सपा नगर अध्यक्ष के मकान के पास कुएं पर लगा नल भी खराब है । सुभाष नगर के पास पानी टंकी तिराहे पर लगे दोनों इंडिया मार्का नल भी महीनों से खराब हैं । जिम्मेदारों से कई बार बात की गयी पर वे समस्या को नजर अंदाज कर रहे है ।
Related Articles
प्रदेश में बिजली संकट हरदोई से ही उत्पन्न हुआ : मु. म. योगी आदित्यनाथ
November 20, 2017
0
भारत-भारतीयता तथा सनातन संकट में!
December 10, 2017
0
सिंचाई और पेयजल को प्राथमिकता देंगे येदियुरप्पा
May 7, 2018
0