सण्डीला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर लोगों को पकड़ कर उनके पास से दो अवैध तमंचे कारतूस बरामद किए है।एक युवक लखनऊ का है जबकि दूसरा सण्डीला का।सण्डीला के युवक का आपराधिक इतिहास है और कई बार बाइक चोरी में जेल जा चुका है इसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी हुई है।
सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज पुलिया के पास से पुलिस ने दो व्यक्तियों को दो अवैध असलहों व 3 जिंदा कारतूसो सहित गिरफ्तार किया है।कोतवाली में तैनात एसएसआई ब्रजकिशोर सिंह व एसआई अजीत सिंह अपने साथियों के साथ संधिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग कर रहे थे।तभी लखनऊ की तरफ से एक बाइक बड़ी तेजी से आ रही थी पुलिस को देखकर दोनो बाइक सवार युवकों ने बाइक को खड़ी करके भागने का प्रयास किया तभी पुलिस के टीम हरकत में आई और उन दोनों व्यक्तियो को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की अनुसार जब उन लोगो से भागने का कारण पूछा गया तो वो लोग चुप्पी साधे रहे जब पुलिस के टीम से उनकी तलाशी ली तो उन दोनों युवकों के पास से दो देसी तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया व अपने साथ कोतवाली में लाये पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपने नाम इमरान पुत्र फहीम निवासी शोरा कोठी थाना सण्डीला जनपद हरदोई व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम इस्लाम पुत्र यासीन निवासी ग्राम गाहदो थाना माल जनपद लखनऊ बताया है।