● चेकिंग अभियान के दौरान एक हजार शमन शुल्क व 5 दो पहिया वाहनों का किया गया चालान बगैर मास्क व हेलमेट बाइक सवारों में मची खलबली
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही धुमाई रेलवे क्रासिंग के पास बगैर हेलमेट व मास्क बाइक सवारों पर बड़ी कार्यवाही की। बाइक सवारों से एक हजार शमन शुल्क वसूलते हुए पांच बाइकों का चालान भी किया गया। एस आई विजय कुमार कुशवाहा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करें और सार्वजनिक क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचें, कोरोना महामारी से बचाव ही आपकी व आपके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा होगी।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट