हरदोई- कोतवाली देहात पुलिस ने अंतर्जनपदीय बिजली उपकरणों चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह के सरगना समेत 5 चोरों को गिरफ्तार कर लाखों का सामान बरामद किया है। बिजली सामान के उपकरणों की चोरी करने वाला यह अंतर्जनपदीय गिरोह पहले रेकी करता था और फिर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम कर फरार हो जाता था अगर चोरी के दौरान कोई विरोध करता था तो यह लोग बंधक बनाकर उसे बांधकर डाल देते थे और रफूचक्कर हो जाते थे पुलिस ने इन्हें चोरी का सामान बेचने जाते समय गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
हरदोई जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस के पहरे में खडे यह 5 शातिर किस्म के अपराधी नरेश ,विजय कश्यप ,अरविंद, नौशाद और महेश गुप्ता हैं। यह सभी कानपुर जिले के रहने वाले हैं पुलिस ने इन्हें बिजली के सामान की चोरी के आरोप में चोरी का सामान बेचने जाते समय गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक नरेश इस गिरोह का सरगना है यह लोग लखनऊ, कानपुर ,उन्नाव और हरदोई जनपदों में रात में फैक्ट्री एरिया तथा नव निर्माणाधीन कॉलोनी क्षेत्रों में रेकी करके विद्युत ट्रांसफार्मर के अंदर से अलमुनियम, कापर व अन्य सामग्री चोरी करते हैं और इस दौरान यदि कोई विरोध करता था तो उसे जबरदस्ती बांध कर घटना को अंजाम देने में माहिर हैं इनके द्वारा मोहनलालगंज चिनहट पीजीआई आदि स्थानों में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया गया हरदोई में भी इन्होंने कई घटनाएं कारित की हैं ।गिरोह का सरगना ट्रांसफर का विद्युत कनेक्शन काट देता था और फिर यह सभी मूल्यवान धातु की चोरी करके फरार हो जाते थे।गिरोह के सरगना को अभी कुछ माह पूर्व ही कानपुर के नौबस्ता पुलिस ने 8 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया था। एसपी आलोक प्रियदर्शी के अनुसार इन सभी अपराधियों के अपराध के बारे में जानकारी की जा रही है और इन सभी को जेल भेजा जा रहा है।